OnePlus ने 13 नवंबर, 2025 को भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 8 Elite जनरेशन 5 चिपसेट के साथ आता है।

फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet। यह OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
OnePlus 15 की कीमत
OnePlus 15 की कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, वह ₹72,999 में मिलता है। वहीं टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ ₹79,999 में उपलब्ध है। लॉन्च के समय HDFC बैंक के साथ ₹4,000 का विशेष डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे बेस वेरिएंट की कीमत घटकर ₹68,999 हो जाती है।
OnePlus 15 डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15 में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्शन मिला है जो स्क्रैच और टूटने से बचाता है।
OnePlus 15परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन 3nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite जनरेशन 5 चिपसेट के साथ आता है जो जबरदस्त स्पीड और पावर देता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को चलाने में यह फोन बिल्कुल लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ ही फोन में Plus Mind नाम का AI टूल भी दिया गया है जो Gemini के साथ मिलकर काम करता है और आपके स्क्रीनशॉट, नोट्स और जानकारी को स्मार्ट तरीके से ऑर्गनाइज करके रखता है।
बैटरी लाइफ OnePlus 1
बैटरी लाइफ OnePlus 15 की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 7,300mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल में दो दिन तक आसानी से चल सकती है। साथ ही 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो फोन को कुछ ही मिनटों में चार्ज कर देती है। यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं लेना चाहते।
OnePlus 15 कैमरा
कैमरा सिस्टम की बात करें तो OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें तीनों ही 50MP के सेंसर हैं। मुख्य कैमरा के अलावा एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है जो प्रोफेशनल क्वालिटी के वीडियो बनाने में मदद करता है।
OnePlus 15 बिल्ड क्वालिटी
बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में OnePlus 15 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह फोन पानी और धूल दोनों से पूरी तरह सुरक्षित है। आप इसे बारिश में या पानी के पास बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुल मिलाकर OnePlus 15 एक पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉर्मेंस, लॉन्ग बैटरी लाइफ और वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। ₹72,999 की शुरुआती कीमत में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक ऑल-राउंड फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं।